शंख नदी तट पर गूंजे बाबा के जयकारे, एकांतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
शंख नदी तट पर गूंजे बाबा के जयकारे, एकांतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़

शंख नदी तट पर गूंजे बाबा के जयकारे, एकांतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

लोहरदगा़ स्थानीय पतराटोली स्थित शंख नदी तट पर सोमवार को एकांतेश्वर महादेव शिव मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. 19 जनवरी की सुबह शंख नदी से महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. इसके पश्चात विधि-विधान के साथ महादेव का पूजन संपन्न हुआ. भजन-कीर्तन पर झूमीं महिलाएं : पूजन के बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. शिव भजनों की धुन पर महिला श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमती नजर आयीं. मान्यता है कि एकांतेश्वर महादेव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गयी हर मुराद बाबा पूरी करते हैं. इस आयोजन को सफल बनाने में शहर के वार्ड नंबर 7, 8, 3 और 5 की महिलाओं व पुरुषों ने तन-मन-धन से सक्रिय योगदान दिया. अनुष्ठान के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इनकी रही उपस्थिति : कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवंती देवी, सुमन देवी, राधा देवी, आशा गुप्ता, सुशीला देवी, सविता गुप्ता, रिशु साहू, रुणा देवी, नेहा देवी, तारा देवी, अनिता सिंह, मंजू देवी, गीता देवी, नीलू और मीरा देवी शामिल थीं. साथ ही विनोद सिंह, सुरेश ठाकुर, मनोज गुप्ता (मन्ना), विक्रम बाबा, रणधीर साहू, सोहन साहू, अनिल साहू, विनोद साहू और सुनील छतरी सहित काफी संख्या में सनातनी धर्मावलंबी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola