दबे-कुचलों की आवाज थे बाबा साहेब

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
दबे-कुचलों की आवाज थे बाबा साहेब

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

लोहरदगा. मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ किया गया. आंबेडकर जयंती पर कला की छात्रा राधिका कुमारी ने डॉ अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियां पर भाषण दिया गया. महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान की आचार्या कविता कुमारी ने कहा कि डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर का कथन- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, उपरोक्त कथन को अपने जीवन में चरितार्थ करें. डॉ भीमराव आंबेडकर ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया है. हम सभी को भी समाज में दबे-कुचले लोगों की सेवा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी के आदर्शो और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं और उनके बताये मार्ग पर चलें. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या प्रीति कुमारी गुप्ता, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, नीतू कुमारी, युगेश कुमार साव, रितेश कुमार पाठक,आरती भगत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola