ePaper

नगर परिषद चुनाव के नतीजों का इंतजार, 112 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

Updated at : 25 Feb 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद चुनाव के नतीजों का इंतजार, 112 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

नगर परिषद चुनाव के नतीजों का इंतजार, 112 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

विज्ञापन

लोहरदगा़ नगर परिषद चुनाव में मतदान के बाद अब सबकी निगाहें मतों की गिनती पर टिकी हैं. उम्मीदवारों में नतीजों को लेकर काफी उत्सुकता और बेचैनी देखी जा रही है. सियासी हलचल के बीच शहर में प्रत्याशियों के भाग्य को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. शुक्रवार को होने वाली मतगणना के बाद 112 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जायेगा. अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार और 23 वार्डों के लिए 102 प्रत्याशी मैदान में हैं. जीत-हार को लेकर सट्टेबाजी तेज : चुनाव परिणामों को लेकर उम्मीदवारों के दावों के साथ-साथ भीतरखाने भय का माहौल भी है. अफवाहों ने प्रत्याशियों की रातों की नींद उड़ा दी है. स्थिति यह है कि हार-जीत को लेकर सट्टेबाजी का दौर भी चल रहा है, जिसमें लाखों रुपये दांव पर लगे हैं. प्रत्याशी लगातार जोड़-घटाव में लगे हैं और मतदाताओं से फीडबैक ले रहे हैं. उन्हें डर है कि कहां उनके वोट बैंक में सेंधमारी हुई है और कहां लोगों ने वादा करके धोखा दिया है. 27 फरवरी को कृषि बाजार समिति में होगी मतगणना : नगर परिषद चुनाव के बाद मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार (27 फरवरी) को कृषि उत्पादन बाजार समिति में मतों की गिनती होगी. चुनाव में इस बार 68.83 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि 2018 में 71.96 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे. इस बार कुल 14773 पुरुष और 14900 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में 01 से 23 वार्ड में मतों की सूची वार्ड कुल मत पड़े 01—-1367 02—-1382 03—-1179 04—-1304 05—-1464 06—-561 07—-1579 08—-938 09—-1081 10—1215 11—-2022 12—-1465 13—-1215 14—-1129 15—-1118 16—-1171 17—-1255 18—-1615 19—-1494 20—-1454 21—–1637

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola