एथलेटिक मीट को और बेहतर बनाया जायेगा : मनोज प्रसाद

Updated:
विज्ञापन
एथलेटिक मीट को और बेहतर बनाया जायेगा : मनोज प्रसाद

एथलेटिक मीट को और बेहतर बनाया जायेगा : मनोज प्रसाद

विज्ञापन

लोहरदगा़ स्थानीय राजेंद्र भवन में जिला एथलेटिक एसोसिएशन के नये कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, वरीय उपाध्यक्ष मनोज प्रसाद, अफसर कुरैशी, पूर्व प्राचार्य लोहरा उरांव और कुद्दूस कुरैशी मुख्य रूप से उपस्थित थे. 30 जनवरी से ललित नारायण स्टेडियम में जुटेगा जमावड़ा : विदित हो कि आगामी 30, 31 जनवरी और 01 फरवरी 2026 को ललित नारायण स्टेडियम में 68वीं ओपन एथलेटिक मीट का आयोजन होगा. 30 जनवरी को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद, विशिष्ट अतिथि एसपी सादिक अनवर रिजवी और विशेष अतिथि के रूप में डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है. समापन समारोह में राज्य सरकार के मंत्री व अन्य गणमान्य शामिल होंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी प्रतियोगिता : उद्घाटन के अवसर पर उर्सलाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल की छात्राएं टीम लीडर व कार्यकारी सचिव अजय प्रजापति के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. वहीं, समापन समारोह में उर्सलाइन प्राथमिक महिला प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्राएं प्राचार्य सिस्टर वंदना एक्का के नेतृत्व में स्वागत गान और ””””परछाने”””” की रस्म अदा करेंगी. साहू परिवार की विरासत है यह एथलेटिक मीट : वरीय उपाध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि 1951 से संचालित यह प्रतियोगिता झारखंड की सबसे पुरानी खेल स्पर्धा में एक है. इसे और बेहतर बनाया जायेगा. अफसर कुरैशी ने कहा कि यह मीट लोहरदगा की शान है और राय साहब बलदेव साहू, शिव प्रसाद साहू, नंदलाल साहू व किशोर साहू की अनमोल धरोहर है. निशीथ जायसवाल ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया. पूर्व प्राचार्य लोहरा उरांव ने खेल के प्रति जन-भागीदारी बढ़ाने और मनोरंजन के साथ लोगों को मैदान तक लाने पर जोर दिया. पुराने सदस्यों का होगा सम्मान : कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार एसोसिएशन के पुराने सहयोगी सदस्यों सुनील नायक, शकील अख्तर, असरफ जमील आदि को सम्मानित किया जायेगा. कुद्दूस कुरैशी ने सभी से ईमानदारी पूर्वक कार्य कर मेहमान खिलाड़ियों का मान रखने की अपील की. इनकी रही उपस्थिति : कार्यक्रम में कमल प्रसाद केसरी, शकील खान, अयूब आलम, हसीन अख्तर, मुरारी गोस्वामी, अजय अग्रवाल, अजय प्रजापति, नम्रता भगत, रंजीत साहू, विवेक कुमार, अफरोज़ आलम, बालक राम, साबिर हुसैन, अनस अहमद, मदन प्रसाद, सैयद सुजाउद्दीन, महावीर ओझा समेत कई सदस्य मौजूद थे. अंत में पूर्व उपाध्यक्ष स्व जाहिद अहमद के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola