सुरक्षा बीमा योजना कराने में सहयोग करें बैंक कर्मी

Updated at : 16 Apr 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा बीमा योजना कराने में सहयोग करें बैंक कर्मी

प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार कक्ष में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार कक्ष में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई.आयोजित बैठक में सेविका को सुरक्षा बीमा योजना कराने में सहयोग करने पर जोर देते हुए बैंकों में अब तक प्रेषित किये गये लंबित केसीसी ऋण आवेदन प्रपत्रों को लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति व वितरण करने का निर्देश दिया गया.साथ ही बैठक में उपस्थित बैंक कर्मियों के साथ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण कारी योजना संबंधित चर्चा की गयी. इसके अलावा क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो बढ़ाने पर विस्तार पूर्वक विचार किया गया तथा बैंकों को प्रशासनिक कार्यालय के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने के संबंध में निर्देश देते हुए बीडीअो संग्राम मुर्मू ने कहा सरकार द्वारा जनकल्याण कारी योजनाएं चला कर बैंक के माध्यम से योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सौंपा गया है. सेविकाओं का सुरक्षा बीमा का आवेदन को क्रियान्वयन कराते हुए लाभ दे. बैठक में मुख्य रूप से बैंक ऑफ इंडिया शाखा सीठीयो, बुटी, सेन्हा,बदला ग्रामीण बैंक सीठीयो के शाखा प्रबंधकों के अलावा त्रिवेणी भगत,महिला सुपरवाइजर सुषमा कुजूर,सुजीत उरांव,मो. अजहर,विफई उरांव समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola