ePaper

कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, श्रद्धा और उत्साह का दिखा अनोखा संगम

Updated at : 28 Sep 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, श्रद्धा और उत्साह का दिखा अनोखा संगम

कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, श्रद्धा और उत्साह का दिखा अनोखा संगम

विज्ञापन

लोहरदगा़ नवरात्रि के शुभ अवसर पर लोहरदगा बिगेस्ट डांडिया नाइट के बैनर तले भव्य डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया. इस मौके पर काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया. आयोजन की शुरुआत मां दुर्गा की आरती और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया गया. आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला. इसके बाद माता रानी के भक्ति गीतों पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने वाले आयोजन समिति के पदाधिकारियों को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया. बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गरबा प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, गंगा आरती का आयोजन भी किया गया, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मां काली द्वारा रक्तबीज वध की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया. कार्यक्रम में सूरज अग्रवाल, कौशिक राज मेहता, मनीष साहू, अमन, शिवांजलि मिश्रा, निकेश, सताबादी महेंद्र, सिमरन, ऋषभ चैंप, अंजलि पंडित, श्रुति साहू, ज्योतष्णा मित्तल सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola