अभिभावकों के सहयोग से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास : अलीरजा अंसारी

Updated:
विज्ञापन
अभिभावकों के सहयोग से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास : अलीरजा अंसारी

अभिभावकों के सहयोग से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास : अलीरजा अंसारी

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड के पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्रभारी प्रधानाचार्य अली रजा अंसारी की अध्यक्षता में हुई. संगोष्ठी में छह से 14 वर्ष के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने, उनकी उपस्थिति, कक्षावार कमजोर बच्चों की पहचान, बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान, प्रोजेक्ट रेल परीक्षा में प्रदर्शन, पुस्तकालय व प्रयोगशाला के उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. अभिभावकों के स्वागत में बाल संसद के सदस्य मुख्य द्वार पर मौजूद थे. प्रधानाचार्य अंसारी ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास अभिभावकों के सहयोग से ही संभव है. विद्यालय परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयासरत है. राज्य स्तरीय विद्यालय प्रमाणीकरण में विद्यालय को स्वर्ण पदक मिलने पर अभिभावकों ने तालियां बजाकर शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया. संगोष्ठी में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कंचन राम, शिक्षक आदित्य कुमार वैद्य व संजय उरांव ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, गृहकार्य पर ध्यान, समय पर यूनिफॉर्म में विद्यालय भेजने और शिक्षकों से संपर्क बनाये रखने पर जोर दिया. मैजिक बस संस्था के प्रतिनिधियों राकेश कुमार, संध्या सोनी, दशरथ कुमार, फूलमनी कुमारी ने खेल-खेल में शिक्षा देने की प्रतिबद्धता जतायी. कार्यक्रम के अंत में कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये साइकिल का वितरण आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया. मौके पर के पर शिक्षक अली मो हाजी, सरिता टोप्पो, समीना खातून, फूलमनी कुमारी, चांदो तिर्की, देवंती कुमारी, हाशिम अंसारी, बीरिया उरांव समेत विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक व प्रतिनिधि काफी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola