अजय उद्यान पार्क की देखरेख पर ध्यान दें: कंवलजीत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
अजय उद्यान पार्क की देखरेख पर ध्यान दें: कंवलजीत

सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह ने नगर परिषद से मांग की है कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में मात्र एक ही पार्क है, जिसमें लोग बाहर से आए हुए अतिथियों या बच्चों को लेकर जाते हैं.

विज्ञापन

लोहरदगा. सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह ने नगर परिषद से मांग की है कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में मात्र एक ही पार्क है, जिसमें लोग बाहर से आए हुए अतिथियों या बच्चों को लेकर जाते हैं. किंतु पिछले कई महीनो से देखा जा रहा है कि वहां की ट्रॉय ट्रेन खराब पड़ी हुई है. दो-तीन झूले टूटे हुए हैं .लेकिन कोई देखने वाला नहीं है. नगर परिषद ने जिनको पार्क मेंटेनेंस की जिम्मेवारी दी है वे सही तरीके से इसका मेंटेनेंस नहीं कर पा रहे हैं. हर तरफ अव्यवस्था है.नगर परिषद से पूछना चाहिए कि शहरी क्षेत्र में एकमात्र पार्क होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही क्यों बरती जा रही है. सामाजिक विचार मंच नगर परिषद से यह मांग करती है की सुव्यवस्थित ढंग से पार्क की देखरेख की जाये व गर्मी के मौसम को देखते हुए पार्क को शाम में 5:00 बजे की जगह 6:00 बजे बंद किया जाये. यह पार्क लोहरदगा के लोगों के लिए बनाया गया है, तो उसका लाभ भी लोगों को मिलना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola