जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोग पैनिक न हों : डीसी

Updated:
विज्ञापन
जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोग पैनिक न हों : डीसी

जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोग पैनिक न हों : डीसी

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने तेल कंपनियों एचपीसीएल, आइओसीएल, बीपीसीएल के सेल्स अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में बताया गया कि सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण गैस बुकिंग सर्वर में तकनीकी समस्या आ रही है. हालांकि, जिले में एलपीजी का वितरण सामान्य रूप से जारी है. उपायुक्त ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि इस समस्या का समाधान जल्द कर लिया जायेगा, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि उपभोक्ताओं से निर्धारित कीमत से अधिक राशि न ली जाये. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ओवरचार्जिंग या कालाबाजारी की शिकायत मिली, तो संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे धैर्य बनाये रखें और किसी भी प्रकार के पैनिक में न आयें. सेन्हा में गैस की भारी किल्लत, एजेंसी में उमड़ी भीड़ सेन्हा. खाड़ी देशों में युद्ध के असर से प्रखंड में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा है. गैस के लिए लोग घंटों लाइनों में लगे हैं. शुभ गैस एजेंसी की संचालक मंजू जायसवाल ने बताया कि सॉफ्टवेयर की खराबी और आपूर्ति की कमी से संकट गहराया है. इधर, किल्लत का फायदा उठाकर ब्लैक मार्केट में सिलेंडर दो हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है. ग्रामीण गुंजरी उराइन व सविता कुमारी ने बताया कि गैस नहीं मिलने से चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है. आपूर्ति कब सामान्य होगी, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola