बीएलओ की बैठक संपन्न

Updated at : 15 May 2017 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ की बैठक संपन्न

कैरो-लोहरदगा : प्रखंड कार्यालय में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. मौके पर त्रुटिरहित मतदाता सूची को लेकर विचार विमर्श किया गया. बताया गया कि अब भी बहुत से मतदाताओं का पहचान पत्र पर ब्लैक एंड ह्वाइट फोटो लगा हुआ है, जिसे दूर किया जाना है. जिन […]

विज्ञापन

कैरो-लोहरदगा : प्रखंड कार्यालय में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. मौके पर त्रुटिरहित मतदाता सूची को लेकर विचार विमर्श किया गया.

बताया गया कि अब भी बहुत से मतदाताओं का पहचान पत्र पर ब्लैक एंड ह्वाइट फोटो लगा हुआ है, जिसे दूर किया जाना है. जिन लोगों का पहचान पत्र में सफेद फोटो हैं, उन्हें बीएलओ के माध्यम से सूचित करा दिया जायेगा, वे आगामी 18 व 19 मई को अपने अपने पंचायत भवन पहुंच कर फोटो खिचवायें. 18 व 19 मई को अलग अलग पंचायतों में फोटो खींचा जायेगा. मौके पर समीद अंसारी, शमीम अख्तर, रामप्रसाद पाल, सीमा सिंह, अजय साहू, रियाजुद्दीन मिरदाहा, युनूस अंसारी, दुर्गा भगत, देवनंदन, हिफजुल रहमान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola