घर में लगी आग, धान समेत कई सामान जले

Updated at : 23 Feb 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
घर में लगी आग, धान समेत कई सामान जले

भंडरा-लोहरदगा : भंडरा थाना क्षेत्र के गडरपो पंचायत अंतर्गत पोड़हा गांव में जावरी उराइन के घर में आग लग गयी. जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते, आग से घर का आधा हिस्सा बुरी तरह जल गया. घर में रखा 25 मन धान सहित कई और सामान जल गये. लोगों ने किसी […]

विज्ञापन
भंडरा-लोहरदगा : भंडरा थाना क्षेत्र के गडरपो पंचायत अंतर्गत पोड़हा गांव में जावरी उराइन के घर में आग लग गयी. जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते, आग से घर का आधा हिस्सा बुरी तरह जल गया. घर में रखा 25 मन धान सहित कई और सामान जल गये.
लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घर जलने से वृद्धा जावरी उराइन को आशियाने की चिंता सताने लगी है. जावरी ने बताया कि धान, चावल जल जाने से अब उसके समक्ष खाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर मुखिया निशा कुमारी पहुंची. उन्होंने जावरी उराइन को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola