मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन

लोहरदगा़ सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर किस्को मोड़ के पास रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में 42 वर्षीय युवक मुकेश लोहरा (पिता- झुनकु लोहरा) की मौत हो गयी. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है. तेज रफ्तार वाहन ने मारा धक्का, फरार : जानकारी के अनुसार, मुकेश लोहरा रोज की तरह रविवार की सुबह टहलने निकले थे. इसी दौरान किस्को मोड़ के समीप तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया. इससे मुकेश सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम : आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मुकेश को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस : पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola