विकास के पथ पर देश अग्रसर है : सुदर्शन भगत

Updated at : 11 Feb 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के पथ पर देश अग्रसर है : सुदर्शन भगत

लोहरदगा : भाजपा नगर मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष राजेश महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को […]

विज्ञापन
लोहरदगा : भाजपा नगर मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष राजेश महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य हो रहा है. राज्य सरकार भी अपनी पूरी जिम्मेवारी के साथ विकास कार्य में लगी है, जिसका परिणाम साफ दिखायी दे रहा है.
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से सभी जनता को अवगत कराने के लिए कार्य करना होगा. बैठक को प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया. बैठक में सीताराम शर्मा, राजकिशोर महतो, अमरेश भारती, ब्रजबिहारी प्रसाद, चंद्रशेखर अग्रवाल, मनीर उरांव, त्रिवेणी दास, रमेश उरांव, श्रीचंद प्रजापति, नीरज नलिन, पारस वर्मा, अनूप महतो, प्रदीप खत्री, अशोक कुमार, अशोक खत्री, विकास कांस्यकार, दीपक, शंभु प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, ज्ञानेश कुमार, विनोद कुमार तमेड़ा, अब्दुल मन्नान, विजय चंद्रशेखर, अशोक कांस्यकार, दुखहरण साहू, सरोज प्रजापति, अजय कुमार, राजेश कुमार, मुरलीधर अग्रवाल, अनुपम चौरसिया, भारती सिन्हा, मीना बाखला, समेला भगत, सुनील महतो व शोयब अख्तर सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola