शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण
Updated at : 09 Dec 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

किस्को-लोहरदगा : उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर खरकी पंचायत के ग्राम डटमा एवं बानपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय निर्माण कार्य की जांच किस्को अंचल अधिकारी विशालदीप खलखो ने की. मौके पर डटमा एवं बानपुर में शौचालय निर्माण कार्य में लगायी जा रही सामग्रियों की भी जांच […]
विज्ञापन
किस्को-लोहरदगा : उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर खरकी पंचायत के ग्राम डटमा एवं बानपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय निर्माण कार्य की जांच किस्को अंचल अधिकारी विशालदीप खलखो ने की. मौके पर डटमा एवं बानपुर में शौचालय निर्माण कार्य में लगायी जा रही सामग्रियों की भी जांच श्री खलखो ने की.
डटमा एवं बानपुर के महिला समूह की महिलाओं को निर्देश दिया कि जितना जल्द हो दोनों गांव की महिला समूह शौचालय निर्माण को पूर्ण करायें. मौके पर मुखिया चांदमनी उरांव,कनीय अभियंता सह ग्राम प्रभारी सचिन कुमार,पंचायत सचिव अनमोल महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




