28 एकड़ जमीन व सात वाहन के कागजात जब्त
Updated at : 05 Nov 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : नकुल यादव के लिए लेवी वसूलने आये रोहित यादव के पास से पुलिस ने 25 लाख रुपये नकद, परिजनों के नाम पांच बैंक खातों में जमा 61 लाख 40 हजार रुपये, करोड़ों की कीमत वाली 28 एकड़ जमीन के कागजात सहित एक अल्टो कार व छह मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. इनके […]
विज्ञापन
लोहरदगा : नकुल यादव के लिए लेवी वसूलने आये रोहित यादव के पास से पुलिस ने 25 लाख रुपये नकद, परिजनों के नाम पांच बैंक खातों में जमा 61 लाख 40 हजार रुपये, करोड़ों की कीमत वाली 28 एकड़ जमीन के कागजात सहित एक अल्टो कार व छह मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
इनके अलावा विभिन्न थानों में दर्ज घटनाओं से संबंधित एफआइआर की फोटो कॉपी, नक्सली घटनाओं से संबंधित समाचार पत्री में छपी पेपर कटिंग, सात लोडर मशीन से संबंधित रजिस्ट्रेशन बुक, नकुल की पत्नी लावतिया देवी एवं रोहित यादव का पैन कार्ड सहित कई और कागजात को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. नक्सली कमांडर की संपत्ति को मैनेज करने वाले एक बैंक कर्मी, उसके रिश्तेदार और कई सफेदपोश भी पुलिस की नजर में हैं.
पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि : एसपी
पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. यदि इसी तरह आम जनता का सहयोग मिलता रहे, तो निश्चित रूप से इस क्षेत्र से उग्रवाद का खात्मा होगा.
गरीबों का मसीहा बता कर भोलेभाले ग्रामीणों को बेवकूफ बना कर उनका शोषण करने वाले उग्रवादियों की वास्तविक स्थिति यही है. वे लोग समाज को बदलने की बजाय अपने और अपने परिजनों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में लगे हैं. नकुल यादव की पत्नी एवं फुफेरे भाई के बैंक खाते में 61 लाख रुपये जमा हैं. 28 एकड़ जमीन खरीद रखी है.
दर्जनों वाहन माइंस में चल रहे हैं. माइनिंग में भी हिस्सेदारी है. एसपी कार्तिक एस ने कहा कि इसकी संपत्ति की जांच की जा रही है. बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि नकुल यादव के ऊपर सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम रखा है.
एसपी की बनायी टीम में विवेक कुमार अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, जेपीएन चौधरी थाना प्रभारी लोहरदगा, सुधीर साहू थाना प्रभारी कुडू, दिनेश उरांव लोहरदगा थाना, विशेष छापामारी दल के सदस्य, लोहरदगा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. एसपी के प्रेस कॉफ्रेंस में सीआरपीएफ कमांडेंट राजमुकुट केरकेट्टा, नीरज ग्राही, डीएसपी आशीष कुमार महली, एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




