बारिश में बह गया डोभा

Updated at : 05 Nov 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश में बह गया डोभा

कुड़ू (लोहरदगा) : डोभा निर्माण कर जल संचयन करने की योजना कुड़ू में दम तोड़ती नजर आ रही है. कहीं नदी किनारे डोभा बनाया गया, तो कहीं तालाब में डोभा बनाया गया है. आलम यह है कि प्रखंड की बड़की चांपी पंचायत के जरियो गांव में भूमि संरक्षण विभाग से बना एक डोभा बारिश में […]

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : डोभा निर्माण कर जल संचयन करने की योजना कुड़ू में दम तोड़ती नजर आ रही है. कहीं नदी किनारे डोभा बनाया गया, तो कहीं तालाब में डोभा बनाया गया है.

आलम यह है कि प्रखंड की बड़की चांपी पंचायत के जरियो गांव में भूमि संरक्षण विभाग से बना एक डोभा बारिश में करीब एक माह पूर्व बह गया. यहां दो डोभा की खुदाई हुई थी. आरोप है कि इसकी खुदाई प्राक्कलन के अनुरूप नहीं की गयी. बताया जाता है कि दोनों डोभा की खुदाई के लिए प्रति डोभा करीब 26 हजार रुपये की राशि दी गयी थी.

भूमि संरक्षण विभाग के डोभा निर्माण की निगरानी संबंधित पंचायत के जनसेवक को करनी थी. ग्रामीणों का आरोप है कि लाभुक की मिलीभगत से डोभा निर्माण में लापरवाही बरती गयी. इस संबंध में कुड़ू सीओ सह प्रभारी बीडीओ रविश राज सिंह ने बताया कि डोभा पहली बरसात मे कैसे बह गया, इसकी जांच होगी. जांच में जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola