साजिश के तहत धर्मगुरु को बदनाम करने का प्रयास
Updated at : 03 Nov 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक जिला उपाध्यक्ष जगदीप भगत की अध्यक्षता में झखरा कुंबा में हुई. बैठक में धर्मगुरु बंधन तिग्गा के निष्कासन संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर जगदीप भगत ने कहा कि 15 वर्षों से सरना धर्मगुरु बंधना तिग्गा द्वारा झारखंड, बिहार, […]
विज्ञापन
लोहरदगा : राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक जिला उपाध्यक्ष जगदीप भगत की अध्यक्षता में झखरा कुंबा में हुई. बैठक में धर्मगुरु बंधन तिग्गा के निष्कासन संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.
मौके पर जगदीप भगत ने कहा कि 15 वर्षों से सरना धर्मगुरु बंधना तिग्गा द्वारा झारखंड, बिहार, ओड़िशा, बंगाल, असम व छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में धर्म सम्मेलन का आयोजन कर सरना आदिवासियों में धार्मिक एवं संस्कृति जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है. इनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगा कर धर्मगुरु को साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की मिलीभगत के कारण सरना धर्मावलंबियों को धर्मांतरण कराया जा रहा है.
ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर जनजागरण अभियान चला कर सामाजिक कार्रवाई की जाएगी. बैठक में प्रकाश उरांव, सोमनाथ उरांव, अनिता उरांव, बसंती उरांव, मंगरा उरांव, कहरू उरांव, रावना उरांव, महेश उरांव, जगेश्वर उरांव, राजेश उरांव, बीनू उरांव, रंथू उरांव, मनमथ भगत, उर्मिला उरांव, हीरामनी उरांव, सीमा उरांव, शंकर टाना भगत, बिरसा उरांव, बिरी भगत, विष्णु उरांव, मनोज उरांव, कमलेश भगत, गणेश उरांव, सुधीर उरांव, फुलदेव उरांव व नीलमुनी उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




