लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में बैंक मैनेजर की मौत

Updated at : 03 Nov 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में बैंक मैनेजर की मौत

लोहरदगा : यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (लोहरदगा शाखा) के बैंक मैनेजर सुरेश भगत (50 वर्षीय) की मौत मोटरसाइकिल से गिरने के कारण हो गयी. उनके सिर में चोट लगी थी. वह पावरगंज स्थित राकेश अखौरी के मकान में किराये पर रहते थे. मूलत: वह रांची के कोकर के रहनेवाले थे. उनकी चार बेटियां हैं. ऋण […]

विज्ञापन
लोहरदगा : यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (लोहरदगा शाखा) के बैंक मैनेजर सुरेश भगत (50 वर्षीय) की मौत मोटरसाइकिल से गिरने के कारण हो गयी. उनके सिर में चोट लगी थी. वह पावरगंज स्थित राकेश अखौरी के मकान में किराये पर रहते थे. मूलत: वह रांची के कोकर के रहनेवाले थे. उनकी चार बेटियां हैं.
ऋण वसूली के लिए भक्सो गांव गये थे : बताया जाता है कि वह ऋण वसूली के सिलसिले में मंगलवार को बाइक से सदर थाना क्षेत्र के भक्सो गांव गये थे. रात करीब 8 बजे ऋण वसूली कर वह भक्सो से लोहरदगा के लिए निकले थे. बुधवार सुबह हरमू तालाब के पास मोटरसाइकिल में दबा उनका शव पाया गया. उनके सिर में गहरे घाव के निशान पाये गये, जबकि नाक और कान कटा था. ग्रामीणों को मामला संदिग्ध लग रहा है. सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का मानना है कि मौत दुर्घटना के कारण हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola