विकास में बाधक है नशा : विधायक

Updated at : 02 Nov 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
विकास में बाधक है नशा : विधायक

सम्मानित किये गये खोड़हा दल लोहरदगा : कुड़ू प्रखंड के कोलसिमरी गांव में सोहराई जतरा का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री भगत ने कहा कि जतरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इसे बरकरार रखना है. जतरा आपसी भाईचारगी का संदेश […]

विज्ञापन
सम्मानित किये गये खोड़हा दल
लोहरदगा : कुड़ू प्रखंड के कोलसिमरी गांव में सोहराई जतरा का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री भगत ने कहा कि जतरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इसे बरकरार रखना है. जतरा आपसी भाईचारगी का संदेश देता है, क्योंकि जतरा में सभी वर्गों की भागीदारी होती है. श्री भगत ने कहा कि नशा आदिवासी समाज के विकास के लिए सबसे बड़ा बाधक है.
समाज हित में हमें इससे दूर रहने की आवश्यकता है. विधायक श्री भगत ने जतरा में आये कोलसिमरी, रोनिया टोली, लावागांई, उडुमुड़ू, बारीडीह, दोबा बरटोली व लावागांई बड़काटोली के खोड़हा के साथ नृत्य किया. नगाड़ा बजाये तथा सभी खोड़हा दल को अपनी ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. मौके पर श्यामू भगत, मंगरा उरांव, कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू, साजिद अहमद चंगू, रामकिशुन गोप, मंगल भगत, गोवर्धन भगत, सोनू कुरैशी, फुलदेव उरांव, तेजा पाहन, सोमरा भगत, संतोष पासवान, हेमंत भगत, बबलू भगत व रामसागर भंडारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola