ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, चार घायल

लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के बक्सीडीपा में ऑटो व ट्रक की सीधी टक्कर में ऑटो में सवार चार महिलाएं घायल हो गयीं. बताया जा रहा है कि नंदलाल उवि अर्रू की शिक्षिका ममता कुमारी, नैंसी सीमा लकड़ा, प्रतिमा रेशमा कुजूर एवं छात्रा रौशनी नीलिमा एक्का अर्रू से ऑटो से लोहरदगा आ रही थीं. इसी क्रम में […]
लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के बक्सीडीपा में ऑटो व ट्रक की सीधी टक्कर में ऑटो में सवार चार महिलाएं घायल हो गयीं. बताया जा रहा है कि नंदलाल उवि अर्रू की शिक्षिका ममता कुमारी, नैंसी सीमा लकड़ा, प्रतिमा रेशमा कुजूर एवं छात्रा रौशनी नीलिमा एक्का अर्रू से ऑटो से लोहरदगा आ रही थीं.
इसी क्रम में बक्सीडीपा के पास सेन्हा की ओर आ रहे बाक्साइट ट्रक ने टेंपो को धक्का मार दिया, जिससे टेंपो पलट गया. इस दुर्घटना में टेंपो में सवार सभी लोग घायल हो गये. घायलों को ग्रामीण व वार्ड पार्षद राजीव रंजन के सहयोग से निजी क्लिनिक ले जाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बक्सी पतरा के पास सड़क के किनारे मिट्टी नहीं भरी गयी है, जिसके कारण खाई बना हुआ है. जब सामने से तेज गति से ट्रक आता दिखा, तो टेंपो चालक ने टेंपो को किनारे करने का प्रयास किया, इसी क्रम में ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




