जतरा में दिखी राज्य की संस्कृति

Updated at : 13 Oct 2016 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
जतरा में दिखी राज्य की संस्कृति

आयोजन. चट्टी के जतरा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नागपुरी व भोजपुरी गीतों पर झूमे लोग जतरा स्थल पर सजी थी कई दुकानें लोगों ने ईख की खूब खरीदारी की भंडरा : भंडरा. भंडरा प्रखंड के चट्टी में जतरा का आयोजन किया गया, जिसमें लोहरदगा के अलावा गुमला, सिमडेगा एवं रांची जिला के लोग भी शामिल […]

विज्ञापन
आयोजन. चट्टी के जतरा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
नागपुरी व भोजपुरी गीतों पर झूमे लोग
जतरा स्थल पर सजी थी कई दुकानें
लोगों ने ईख की खूब खरीदारी की
भंडरा : भंडरा. भंडरा प्रखंड के चट्टी में जतरा का आयोजन किया गया, जिसमें लोहरदगा के अलावा गुमला, सिमडेगा एवं रांची जिला के लोग भी शामिल हुए. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
नेपाल एवं सिल्लीगुड़ी से आये कलाकारों ने नृत्य एवं गीत से ऐसा समां बांधा कि लोग झूमने लगे. भोजपुरी, नागपुरी एवं हिंदी गीतों पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चलता रहा. स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया. चट्टी जतरा में आये लोगों ने जम कर खरीदारी की. बच्चों व बड़ों ने झूला का आनंद उठाया. जतरा में कई दुकानें सजी थी.
ईख की खूब बिक्री हुई. जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बलराम कुमार मौजूद थे. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी, उपाध्यक्ष जफर खान, जिप सदस्य राम लखन प्रसाद, भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, बिंदेश्वर उरांव, बाल कृष्णा सिंह, दिलीप साहू, मुकेश तिवारी, ददन गुप्ता, पंकज मिश्रा, ब्रज बिहारी प्रसाद, राजमोहन राम, त्रिवेणी दास, पिंटू केसरी, सुनील मेहता, प्रत्युष कुमार साहू, बंटी वर्मा, शिबू साहू, कुलदीप तिवारी, मनोज तिवारी, राजदीप तिवारी, प्रदीप तिवारी, राहुल तिवारी, दुबराज तिवारी, पोखराज तिवारी, ज्योति खत्री व संदीप सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola