एक वर्ष से फरार प्रेमी युगल कुड़ू में पकड़ाया

Updated at : 24 Sep 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
एक वर्ष से फरार प्रेमी युगल कुड़ू में पकड़ाया

कुड़ू. कुडू पुलिस ने एक वर्ष से फरार प्रेमी जोड़े को गुरुवार की शाम को पकड़ा. आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने बताया कि फरवरी 2015 में कुड़ू की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर […]

विज्ञापन
कुड़ू. कुडू पुलिस ने एक वर्ष से फरार प्रेमी जोड़े को गुरुवार की शाम को पकड़ा. आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने बताया कि फरवरी 2015 में कुड़ू की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के हातमा सरनाटोली निवासी प्रदीप हेंब्रोम भगा ले गया था. इस संबंध में लड़की के परिजनों ने कुड़ू थाना में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कराया था.
पुलिस मामले की जांच में लगी थी. इसी बीच गुरुवार को सूचना मिली कि फरार प्रेमी जोड़ा कुड़ू के रास्ते भागनेवाला है. सूचना पर पुलिस ने रणनीति तैयार की. शाम करीब सात बजे प्रेमी युगल जैसे ही कुड़ू बस पड़ा पहुंचा, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. इसके बाद आरोपी को लोहरदगा जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola