उपेक्षा कर रही सरकार : श्रीचंद

Updated at : 22 Sep 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
उपेक्षा कर रही सरकार : श्रीचंद

लोहरदगा : झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोरचा ने विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय मैदान में बुधवार को धरना दिया. धरना को संबाेधित करते हुए श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि झारखंड प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण था, जिसे घटा कर 14 प्रतिशत कर दिया गया है. लोहरदगा और अन्य छह जिलों में […]

विज्ञापन
लोहरदगा : झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोरचा ने विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय मैदान में बुधवार को धरना दिया. धरना को संबाेधित करते हुए श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि झारखंड प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण था, जिसे घटा कर 14 प्रतिशत कर दिया गया है.
लोहरदगा और अन्य छह जिलों में रोस्टर के आधार पर पिछड़ों के लिए आरक्षण शून्य कर दिया गया है, जबकि पिछड़ी जाति की आबादी पिछड़ा वर्ग आयोग के अनुसार 56 प्रतिशत है. इस आधार पर पिछड़ों का आरक्षण 36 प्रतिशत होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में सरकार पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दे रही है. कहा : सरकार उपेक्षा कर रही है. धरना के पश्चात संघर्ष मोरचा का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश संयोजक मुकेश कश्यप के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.
मौके पर प्रदेश संयोजक श्रीचंद प्रजापति, राजकिशोर महतो, जिला संयोजक ओम प्रसाद गुप्ता, पंकज लाल गुप्ता, शंभु प्रजापति, अजय प्रजापति, गोविंद महतो, सुबोध साहू, अशोक साहू, हर्षनाथ महतो, रामगति प्रसाद गुप्ता, प्रदीप साहू, दुखहरण साहू, राजेंद्र गुप्ता, नवीन कुमार साहू, राजू साहू, हीरालाल कुमार, धनेश्वर साहु, तपेश प्रजापति, मदन साहू, पारसनाथ महतो, महेश संवरिया, राजकुमार वर्मा, राम महतो, बजरंग राम प्रजापति, कृष्ण मोहन प्रसाद केसरी, राजेंद्र वर्मा, जितेंद्र महतो, सरोज प्रजापति, खुदीराम प्रजापति, रामदास महतो, दिनेश्वर साहू, उमेश कांस्यकार, उमेश कांस्यकार व अनंत महतो मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola