बेहतर प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थी पुरस्कृत

लोहरदगा़ : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा महिला कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुरातात्विक अवेशष एवं कलाकृतियों का महत्व पर प्रकाश डाला गया. मौके पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि […]
लोहरदगा़ : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा महिला कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुरातात्विक अवेशष एवं कलाकृतियों का महत्व पर प्रकाश डाला गया. मौके पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शमीमा खातून मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पुरानी सभ्यता की खोज करके बताया है कि हमलोगों से पहले भी एक दुनिया, एक सभ्यता का अस्तित्व था.
उस सभ्यता से ही हम जान पाये कि हम ही सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं. हमसे पहले भी लोग बेहतर जीवन यापन करते थे. उनकी सभ्यता को समझने की आवश्यकता है. कार्यक्रम को डॉ कमाल कुमार गोप, शशि प्रभा अग्रवाल, राजकिशोर प्रसाद, गिरधारी गंझु ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




