डायन प्रथा उन्मूलन अभियान प्रचार रथ रवाना
Updated at : 05 Aug 2016 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से डायन प्रथा उन्मूलन अभियान प्रचार रथ रवाना किया गया. रथ को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. अभियान रथ विभिन्न गांव और कस्बों में घूम-घूम कर लोगों को डायन प्रथा जैसी कुप्रथा की जानकारी देगा […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से डायन प्रथा उन्मूलन अभियान प्रचार रथ रवाना किया गया. रथ को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
अभियान रथ विभिन्न गांव और कस्बों में घूम-घूम कर लोगों को डायन प्रथा जैसी कुप्रथा की जानकारी देगा और अंधविश्वास व झांड़फूंक से दूर रहने को प्रेरित भी करेगा. यह कार्यक्रम महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गयी है. रथ रवानगी के मौके पर अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, डीपीओ महेश भगत व डीएसडब्ल्यूओ संजय ठाकुर भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




