11 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के लिए पांच माओवादियाें को सश्रम उम्रकैद

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा की स्थानीय अदालत ने जिले में पांच वर्ष पहले बारुदी सुरंग का विस्फोट कर 11 पुलिसकर्मियों को मार डालने और 58 अन्य को जख्मी कर देने के दोषी पांच माओवादियों को आज आजीवन कारावास की सजा सुनायी. लोहरदगा के जिला न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार सिंह ने फैसला सुनाते हुए उनमें […]
लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा की स्थानीय अदालत ने जिले में पांच वर्ष पहले बारुदी सुरंग का विस्फोट कर 11 पुलिसकर्मियों को मार डालने और 58 अन्य को जख्मी कर देने के दोषी पांच माओवादियों को आज आजीवन कारावास की सजा सुनायी.
लोहरदगा के जिला न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार सिंह ने फैसला सुनाते हुए उनमें से प्रत्येक पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी किया. माओवादियों ने तीन मई 2011 को इस घटना को अंजाम दिया था.
विस्फोट के कुछ महीने के अंदर ही सभी पांच माओवादियों को धरधरे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया था.
जिन माओवादियों को उम्रकैद की सजा हुई उनके नाम हैं : पुरण गंझू (सब जोनल कमांडर), अक्षय खेरवार (एरिया कमांडर), सुधवा असुर (दस्ता सदस्य), सुन्ना खेरवार (दस्ता सदस्य), विष्णु असुर (दस्ता सदस्य).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










