कुआं निर्माण में अनियमितता

Published at :16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
कुआं निर्माण में अनियमितता

लोहरदगाः जन कल्याण संघ जागरूकता अभियान की बैठक सेन्हा प्रखंड के मुर्की तोड़ार पंचायत के चौकरी गांव में संजय भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के बारे में जानकारी दी गयी. बैठक में कहा गया कि चौकरी में मनरेगा के तहत बन रहे कुआं में पटाई के लिए दो […]

विज्ञापन

लोहरदगाः जन कल्याण संघ जागरूकता अभियान की बैठक सेन्हा प्रखंड के मुर्की तोड़ार पंचायत के चौकरी गांव में संजय भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के बारे में जानकारी दी गयी. बैठक में कहा गया कि चौकरी में मनरेगा के तहत बन रहे कुआं में पटाई के लिए दो नंबर का ईंट गिराया गया है. लाभुक को ईंट का बिल एक नंबर ईंट का दिया गया.

मौके पर मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूर विरेंद्र भगत, रेखा कुमारी, सुनीता उरांईन, जीत भगत, शिलो देवी, सजित उरांव, दाशो भगत आदि ने कहा कि मजदूरी भुगतान सही समय पर नहीं होता है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मजदूरों को मनरेगा के बारे में सही जानकारी नहीं होने के कारण सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मचारी बिचौलिया एवं दलाल के माध्यम से कागजी खानापूर्ति कर कार्य को निष्पादित करते हैं.

मौके पर कृष्णा कुमार मिश्र, सुनील भगत, शिखर भगत, विनोद महतो, राजजीत भगत,द सुजित भगत, रेखा कुमारी, शिलो देवी, जीत भगत, विरेंद्र भगत, सुनीता उरांईन, दाशो भगत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola