हरियाणा स्टेट पीसीएस प्री की Answer Key जारी, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

सांकेतिक फोटो (Canva)
HPSC HCS Pre 2026 Answer Key: हरियाणा स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट है. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से स्टेट पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम की आंसर की जारी हो गई है. कैडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं.
HPSC HCS Pre 2026 Answer Key: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन यानी HPSC ने स्टैंडर्ड क्वेश्चन बुकलेट और उसकी स्टैंडर्ड Answer Key दोनों अपलोड कर दी हैं. अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या आंसर पर आपत्ति है, तो वे तय समय के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं.
जिन उम्मीदवारों ने 26 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर General Studies और CSAT दोनों पेपर की Answer Key चेक कर सकते हैं. आंसर की चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
HPSC HCS Pre 2026 Answer Key: ऐसे चेक करें
- सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर HCS Prelims 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
- अब General Studies और CSAT पेपर की Answer Key स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- अपना पेपर सेट चुनें और Answer Key डाउनलोड करें.
- अपने उत्तरों का मिलान करें और स्कोर का अनुमान लगाएं.
- अगर किसी उत्तर पर ऑब्जेक्शन है, तो लॉगिन करके Objection लिंक पर क्लिक करें और जरूरी फीस जमा करके ऑब्जेक्शन दर्ज करें.
HPSC HCS Pre 2026 Answer Key Check Here
हरियाणा स्टेट सिविल सर्विस के लिए Answer Key पर मिली ऑब्जेक्शन की जांच के बाद HPSC Final Answer Key जारी करेगा. इसके आधार पर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. जो उम्मीदवार इस चरण में सफल होंगे, उन्हें Main Examination के लिए बुलाया जाएगा.
30 अप्रैल तक ऑब्जेक्शन देना होगा
HPSC की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक Answer Key पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं. इसके बाद ऑब्जेक्शन लिंक बंद कर दिया जाएगा. किसी भी अन्य माध्यम जैसे ईमेल, डाक या ऑफलाइन आवेदन के जरिए भेजी गई ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं की जाएंगी. हर एक ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 250 रुपये फीस देनी होगी. यह फीस नॉन-रिफंडेबल है.
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर PET का रिजल्ट जारी, 11847 कैंडिडेट्स पास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










