ePaper

..नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर में 65 मरीजों की जांच की गयी

Updated at : 23 Mar 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
..नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर में 65 मरीजों की जांच की गयी

सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

फोटो शिविर में मौजूद लोग लोहरदगा. सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, संजय चौधरी एवं अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किया. इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 65 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर लाभान्वित हुए. हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बी पी,वजन,हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि अगर आप स्वस्थ हैं तो मस्त है स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है इससे बड़ी कोई पूंजी नहीं,स्वस्थ शरीर ही जीवन का मूल आधार है. डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए शारीरिक परिश्रम के साथ-साथ खानपान भी सही रखें एवं नियमित रूप से सुबह-सुबह योग एवं व्यायाम करें और समय-समय पर अपना स्वास्थ चेकअप अवश्य करायें, जिससे कि कोई भी होने वाली बीमारियों को पता चल सके. शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, अवधेश मित्तल, संजय चौधरी, अनामिका भारती, राजीव यादव, सुबोध महतो, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, सत्यम सर्राफ, अंजलि सर्राफ, अशोक अग्रवाल, अतुल सर्राफ, शैली रानी, रामजी प्रसाद, कमला देवी, मोतीलाल अग्रवाल, कांति देवी, तपेश्वर अग्रवाल, तुलसी उरांव, बिहारी उरांव, डोमन चंद्र कर्मकार, जयप्रकाश कुमार, काव्या गोयल, फूलवंती देवी, जानवी कुमारी, झांसी कुमारी, गोपाल राम वर्मा, रुपेश चौधरी, पूनम देवी, राहुल कुमार, मीरा देवी, कुणाल साहू, सुशील कुमार, अनीता देवी, अशोक कुमार शाह,उदय कसेरा,रमेश शर्मा,संजू कुमारी, शांति देवी,विकास कुमार,नीलम देवी,राजू अग्रवाल, रेणु देवी,अनूप महतो,संजय साहू,अजय साहू,रीता देवी,ज्ञान रंजन कुमार,मंजीत आर्य,ताराराय भंडारी,बिरजू प्रसाद,रोशन कुमार,दीपक राम,सुमंत उरांव,तृषा कुमारी,तन्नू कुमारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola