बातें बहुत हुईं, पर नहीं बदली सलगी की तसवीर

Published at :16 Jul 2013 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
बातें बहुत हुईं, पर नहीं बदली सलगी की तसवीर

पांच वर्ष पूर्व गांव को गोद लिया गया था, चौतरफा विकास का वादा किया गया थाकुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के सलगी गांव को पांच वर्ष पूर्व जिले के निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामाशीष राउत ने गोद ली थी. गोद भराई कार्यक्रम में पूर्व एसडीपीओ श्री राउत ने कहा था कि-सलगी गांव को सजाना, संवारना मेरा […]

विज्ञापन

पांच वर्ष पूर्व गांव को गोद लिया गया था, चौतरफा विकास का वादा किया गया था
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के सलगी गांव को पांच वर्ष पूर्व जिले के निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामाशीष राउत ने गोद ली थी. गोद भराई कार्यक्रम में पूर्व एसडीपीओ श्री राउत ने कहा था कि-सलगी गांव को सजाना, संवारना मेरा पहला काम होगा. गांव का चहुंमुखी विकास हो.

यह गांव पूरे जिले में आदर्श गांव बनेगा. पांच वर्ष बाद भी गांव की सूरत नहीं बदल पायी है. श्री राउत का तबादला हो गया. श्री राउत के जाते ही गांव का विकास थम सा गया. वर्तमान में एसडीपीओ के प्रभार में पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार झा हैं, पर गांव के विकास के प्रति उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

सुविधा नहीं मिली है

सलगी के ग्रामीण मनोहर साहू, ललकू बैठा, रामस्वास्थ साहू समेत अन्य ने बताया कि गांव में कोई मूलभूत सुविधा नहीं मिली है. सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में गांव काफी पीछे हैं.
– अमित राज –

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola