नाबालिग से छेड़छाड़

किस्को–लोहरदगा : मध्य विद्यालय नवाडीह की आठवीं कक्षा की छात्र के साथ होंदगा के दो युवकों ने छेड़खानी की. जानकारी के अनुसार उक्त छात्र अपनी नानी के घर हिरही जा रही थी. इसी बीच लगभग 10 बजे होंदगा पुल के समीप पहले से बैठे दो युवकों द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ की गयी. लड़की जैसे […]
किस्को–लोहरदगा : मध्य विद्यालय नवाडीह की आठवीं कक्षा की छात्र के साथ होंदगा के दो युवकों ने छेड़खानी की. जानकारी के अनुसार उक्त छात्र अपनी नानी के घर हिरही जा रही थी.
इसी बीच लगभग 10 बजे होंदगा पुल के समीप पहले से बैठे दो युवकों द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ की गयी. लड़की जैसे ही होंदगा पुल के समीप पहुंची. उसके हाथ में किताब देख कर पहले से बैठे लड़कों ने किताब देखने के बहाने उसे बुलाया और छेड़छाड़ शुरू कर दिया. लड़की किसी तरह दोनों युवकों से बच कर भागते हुए चिल्लाने लगी. इसी बीच आसपास के लोग
वहां पहुंच गये और दोनों लड़कों को पकड़ लिया. लोगों द्वारा पूछे जाने पर लड़की ने एक युवक को निदरेष बताया. निदरेष युवक को लोगों ने छोड़ दिया. होंदगा निवासी विरेंद्र राम का पुत्र श्रीराम 18 वर्ष को ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले उसकी धुनाई की. बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी युवक को किस्को थाना ला कर प्राथमिकी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




