योजनाओं का निरीक्षण किया

Published at :09 Oct 2013 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का निरीक्षण किया

किस्को–लोहरदगा : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि भूषण पूरन ने पतगच्छा एवं बेटहट में बनाये जा रहे ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. बेटहट में 15 लाख रुपये की लागत से एवं पतगच्छा में 18 लाख रुपये की लागत से मीनी वाटर सप्लाई का निर्माण हो रहा है. कार्यपालक अभियंता ने संवेदक […]

विज्ञापन

किस्कोलोहरदगा : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि भूषण पूरन ने पतगच्छा एवं बेटहट में बनाये जा रहे ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. बेटहट में 15 लाख रुपये की लागत से एवं पतगच्छा में 18 लाख रुपये की लागत से मीनी वाटर सप्लाई का निर्माण हो रहा है.

कार्यपालक अभियंता ने संवेदक को यथाशीघ्र काम पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि इस जलापूर्ति योजना के बन जाने से उन्हें काफी सुविधा होगी. उन्हें पानी के लिए दरदर की ठोकरें खानी पड़ती थी.

खासकर गरमी के दिनों में ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण काफी खुश हैं. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, कनीय अभियंता महेंद्र भगत भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola