वृद्व को मार कर घायल किया, अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत

सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के डोका गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध जीत भगत को अज्ञात अपराधियों ने अधमरा कर छोड़ दिया था. परिजनों ने बताया कि वह तोड़ार बाजार से लौट कर अपने घर के अंदर बैठा हुआ था. 18 वर्षीय बेटी अनीता कुमारी तथा पोती सुमन कुमारी भोजन पहुंचाने आयी तो देखा कि […]
सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के डोका गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध जीत भगत को अज्ञात अपराधियों ने अधमरा कर छोड़ दिया था. परिजनों ने बताया कि वह तोड़ार बाजार से लौट कर अपने घर के अंदर बैठा हुआ था. 18 वर्षीय बेटी अनीता कुमारी तथा पोती सुमन कुमारी भोजन पहुंचाने आयी तो देखा कि जीत भगत को अज्ञात लोगों ने घायल कर दीवार के सहारे बैठा दिया है.
जीत उरांव को घायलावस्था में देख उसकी बेटी चिल्लायी, इसके बाद परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगे, इसी बीच उसकी मृत्यु हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर सेन्हा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. हत्या के कारणांे का पुलिस पता लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




