बक्सीडीपा जंगल के पास दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बक्सीडीपा जंगल के पास दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक गंभीर

बक्सीडीपा जंगल के पास दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक गंभीर

विज्ञापन

सेन्हा. लोहरदगा-घाघरा मुख्य पथ (एनएच-143ए) पर बक्सीडीपा जंगल के समीप दो वाहनों में सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को हल्की चोट आयी है. जानकारी के अनुसार, टेलर (ओडी 16एएल 7288) लोहरदगा से घाघरा की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेल लदे ट्रक (ओडी 16ए 6351) से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेलर का चालक विकास प्रजापति (निवासी पाटन, पलामू) केबिन में ही फंस गया और उसके पैर में गंभीर चोट आयी. सूचना मिलते ही सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए चालक को बाहर निकाला. थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 15-16 को चीरी में होगा दो दिवसीय पड़हा महाअधिवेशन

कुड़ू. पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था की बैठक शनिवार को जारियो में हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि 15 और 16 अप्रैल को चीरी खेल मैदान में दो दिवसीय पड़हा महाअधिवेशन आयोजित होगा. इसमें 40 पड़हा के राजा, बेल, दीवान और ग्रामीण शामिल होंगे. अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक ग्राम सभा और पड़हा व्यवस्था को मजबूत करना तथा सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है. बैठक में बेल विजय उरांव, दीवान संजू भगत सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola