झामुमो ने मनायी वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती, संघर्षों को किया याद

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 11 Apr 2026 8:39 PM

विज्ञापन

झामुमो ने मनायी वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती, संघर्षों को किया याद

विज्ञापन

लोहरदगा़ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने शनिवार को जिला पार्टी कार्यालय में हूल क्रांति के महानायक अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी. इस मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि सिद्धो-कान्हू ने जल-जंगल-जमीन और हक-अधिकार की रक्षा के लिए जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है. उनके द्वारा जलायी गयी हूल की मशाल हमें शोषण और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की शक्ति प्रदान करती है. श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य की अस्मिता और विकास के लिए इन वीर शहीदों के आदर्शों को जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यकर्ताओं ने सिद्धो-कान्हू अमर रहे और जय झारखंड के नारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया. मौके पर महिला जिला अध्यक्ष राधा तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी, विनेश कुमार गुप्ता, कृष्णा उरांव, सजाद अंसारी और शंकर उरांव सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. 14 को मनेगी बाबा साहब की जयंती

लोहरदगा. बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा सोरेंग की अध्यक्षता में बैठक हुई. निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. यह यात्रा कचहरी चौक, पावरगंज और मिशन चौक होते हुए नगर भवन पहुंचेगी. नगर भवन में जयंती समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी और बच्चों के लिए क्विज का आयोजन होगा. बैठक में सिविल सोसायटी के सदस्य भी शामिल हुए, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola