बच्चों की सफलता में गुरु और अभिभावक दोनों की समान भूमिका होती है : प्रधानाचार्य

Updated:
विज्ञापन
बच्चों की सफलता में गुरु और अभिभावक दोनों की समान भूमिका होती है : प्रधानाचार्य

बच्चों की सफलता में गुरु और अभिभावक दोनों की समान भूमिका होती है : प्रधानाचार्य

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ. इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है. शिक्षा और संस्कार में अभिभावकों की भूमिका : विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने कहा कि बच्चों के शैक्षिक, नैतिक और बौद्धिक विकास में घर और विद्यालय की संयुक्त भूमिका अनिवार्य है. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभिभावकों की सहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. गोष्ठी के दौरान आचार्यों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति और अन्य पाठ्येतर गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी. संस्कारयुक्त वातावरण की सराहना : संवाद के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण पद्धति और संस्कारयुक्त वातावरण की सराहना की. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सराहा. यह संवाद बच्चों की शिक्षा और संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी साबित हुआ. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस मौके पर प्रतिभा देवी, मीना देवी, मालती कुमारी, जयप्रकाश सिंह, संध्या कुमारी, रिंकी कुमारी, संजना कुमारी, सुभाषिनी कुमारी, साक्षी कुमारी सहित सभी आचार्य और काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola