ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

Published at :30 Sep 2013 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

मेरले गांव में लगा जनता दरबार किस्को–लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र हिसरी पंचायत के मेरले गांव के नवा बिहान लोक शिक्षा केंद्र में जनता दरबार सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने से इस क्षेत्र […]

विज्ञापन

मेरले गांव में लगा जनता दरबार

किस्कोलोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र हिसरी पंचायत के मेरले गांव के नवा बिहान लोक शिक्षा केंद्र में जनता दरबार सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने से इस क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया है.

क्षेत्र के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे. जनता दरबार में ग्रामीणों ने सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथसाथ जुगीयारा से रनगडा तक नहर निर्माण, कधम बांध की मरम्मत, गांवों की सफाई, सड़क मरम्मत सहित विभिन्न मांगों से पदाधिकारियों को अवगत कराया.

जनता दरबार में जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव, जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार, डीइओ सुरेश चौधरी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी एके सिन्हा, एलडीएम पीके शर्मा, जिला मत्स्य पदाधिकारी राजशेखर झा, जिला उद्यान पदाधिकारी हरेंद्र कुमार, बीडीओ पूनम अनामिका नाग, किस्को थाना प्रभारी डीके वर्मा, बीइइओ बालेश्वर हरिजन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण लाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola