Angkrish Raghuvanshi पर लगा जुर्माना, आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :27 Apr 2026 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
Angkrish Raghuvanshi

Angkrish Raghuvanshi आउट दिये जाने के बाद अंपायर से बहस करने लगे

Angkrish Raghuvanshi पर आउट होने के बाद गुस्सा दिखाने के कारण जुर्माना लगाया गया है. IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन

Angkrish Raghuvanshi: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ एकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई गई. मुंबई के इस युवा खिलाड़ी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और टी20 टूर्नामेंट के मैच नंबर 38 के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.

अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे रघुवंशी

दाएं हाथ के बल्लेबाज को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो ‘मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या वस्त्र, मैदान के उपकरण या फिटिंग का दुरुपयोग’ से संबंधित है. यह घटना केकेआर की पारी के पांचवें ओवर में हुई जब रघुवंशी को ‘फील्ड में बाधा डालने’ के लिए आउट दिया गया. 21 वर्षीय खिलाड़ी ने आक्रामक ढंग से बल्ले से बाउंड्री कुशन पर प्रहार किया और फिर उसी तरह अपना हेलमेट डगआउट में फेंक दिया. रघुवंशी तीसरे अंपायर द्वारा आउट दिए जाने से संतुष्ट नहीं थे.

रघुवंशी ने मानी गलती

युवा खिलाड़ी ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा स्वीकार कर ली है. हालांकि, केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर को बरी कर दिया गया है और टीम के कोच पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. रघुवंशी को आउट दिए जाने के बाद, नायर को चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करते देखा गया, जो पांच मिनट से अधिक समय तक चली.

असल में क्या हुआ था?

यह घटना एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव द्वारा फेंके गए पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी. रघुवंशी ने गेंद को मिड-ऑन की ओर धकेला और एक रन लेने के लिए दौड़े. कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया. जब स्ट्राइकर एंड की ओर गेंद आई, तो रघुवंशी ने क्रीज की तरफ डाइव लगा दिया. जब उन्होंने डाइव लगाई तो गेंद उनके पैर पर लगी. मोहम्मद शमी ने फील्ड में बाधा डालने के लिए अपील की. ​​इसके बाद ऑन-फील्ड अंपायर ने फैसला तीसरे अंपायर को सौंप दिया.

तीसरे अंपायर ने दिया आउट

2 मिनट तक रिप्ले देखने के बाद रोहन पंडित ने माना कि बल्लेबाज जानबूझकर गेंद के रास्ते में आया था और उसे आउट करार दिया. रघुवंशी इस फैसले से बेहद नाराज हो गए और मैदान पर मौजूद अंपायरों से बहस करने लगे. उनका गुस्सा बेकाबू हो गया और ड्रेसिंग रूम में जाने से पहले उन्होंने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर बैट मारा और उसके बाद ड्रेसिंग रूम में अपना हेलमेट भी फेंका.

ये भी पढ़ें…

Video: कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है तो…वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब

रिंकू सिंह बने केकेआर के संकटमोचक, कहा-मैं बस टीम को मुश्किल से निकालने के लिए खेलता हूं

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola