AIIMS में सीनियर रेजिडेंट की वैकेंसी, यहां तुरंत करें अप्लाई

Published by :Ravi Mallick
Published at :27 Apr 2026 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
AIIMS Nagpur Senior Resident

सांकेतिक फोटो (Canva)

AIIMS Nagpur ने Senior Resident के 56 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 08 मई 2026 तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

AIIMS Nagpur की तरफ से निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में MD, MS या DNB जैसी Post Graduate Medical Degree होनी चाहिए. जिस विभाग में आप आवेदन करना चाहते हैं, उसी विषय में आपकी योग्यता होनी जरूरी है. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 08 मई 2026 के अनुसार की जाएगी. आवेदन करने का तरीका और वैकेंसी की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.

AIIMS Nagpur Senior Resident Recruitment 2026 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले AIIMS Nagpur की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाएं.
  • वहां Senior Resident Recruitment 2026 से जुड़ा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
  • अपनी योग्यता, आयु सीमा और विभाग की पात्रता अच्छी तरह जांच लें.
  • आवेदन के लिए दिए गए Online Application Form या Google Form लिंक पर क्लिक करें.
  • फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, विभाग और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें.
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज जैसे डिग्री सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, फोटो आदि तैयार रखें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क NEFT के माध्यम से जमा करें.
  • फीस भुगतान की रसीद या ट्रांजैक्शन डिटेल सुरक्षित रखें.
  • आवेदन फॉर्म में पेमेंट डिटेल भी सही तरीके से भरें.

वैकेंसी डिटेल्स

विभागरिक्त पदों की संख्या
एनेस्थीसियोलॉजी5
एनाटॉमी2
बायोकेमिस्ट्री3
कार्डियोलॉजी2
कार्डियोथोरेसिक सर्जरी2
फॉरेंसिक मेडिसिन1
जनरल मेडिसिन1
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन1
मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी2
मेडिकल हीमेटोलॉजी1
मेडिकल ऑन्कोलॉजी2
माइक्रोबायोलॉजी4
नेफ्रोलॉजी3
न्यूरोसर्जरी1
न्यूक्लियर मेडिसिन3
प्रसूति एवं स्त्री रोग2
ऑर्थोपेडिक्स2
पीडियाट्रिक्स2
पैथोलॉजी3
फिजियोलॉजी1
मनोरोग विभाग1
पल्मोनरी मेडिसिन1
रेडियोथेरेपी1
सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी3
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक1
ट्रॉमा एवं इमरजेंसी6

कितनी मिलेगी सैलरी?

AIIMS Nagpur में Senior Resident पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को Level-11 के तहत 67,700 रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी. इसके साथ ही NPA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से Interview के आधार पर किया जाएगा. अगर आवेदन की संख्या ज्यादा होती है, तो पहले Written Test भी आयोजित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola