मलेरिया रोधी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

लोहरदगा. गांधी मेमोरियल हाई स्कूल माराडीह कुडू में मलेरिया रोधी माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मलेरिया के विषय में विस्तृत जानकारी सुमति मिंज एवं मीना कुजूर ने दी. उन्होंने बताया गया कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है. इससे मलेरिया होने की संभावना होती […]
लोहरदगा. गांधी मेमोरियल हाई स्कूल माराडीह कुडू में मलेरिया रोधी माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मलेरिया के विषय में विस्तृत जानकारी सुमति मिंज एवं मीना कुजूर ने दी. उन्होंने बताया गया कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है. इससे मलेरिया होने की संभावना होती है. इसलिये आने आसपास के क्षेत्रों में पानी न जमा होने दें. जमे हुए पानी में केरोसिन या जले हुए मोबिल छिड़क दें. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें. बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर खून की जांच अवश्य करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




