बारिश की फुहार से मौसम खुशनुमा

लोहरदगा. जिले में मॉनसून की बारिश शुरू होने से गरर्मी से राहत मिली है. गरमी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था. बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे देखी जा रही थी. बारिश होने के बाद अब किसान खेती के काम में लग गये हैं. किसानों का कहना […]
लोहरदगा. जिले में मॉनसून की बारिश शुरू होने से गरर्मी से राहत मिली है. गरमी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था. बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे देखी जा रही थी. बारिश होने के बाद अब किसान खेती के काम में लग गये हैं. किसानों का कहना है कि चूंकि यहां की खेती पूरी तरह वर्षा ऋतु पर ही निर्भर है.
इसलिए समय का सदुपयोग करना जरूरी है. सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इधर रूक-रूक कर हो रही वर्षा से खेती के काम में तेजी आ गयी है. मौसम सुहाना हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




