छह बच्चे चयनित

Published at :27 Sep 2013 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
छह बच्चे चयनित

जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनीलोहरदगा : लूथरन हाई स्कूल में गुरुवार को जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में 17 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए. बेहतर मॉडल प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि एसडीओ अखौरी शंशाक सिन्हा ने छात्रों का […]

विज्ञापन

जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनीलोहरदगा : लूथरन हाई स्कूल में गुरुवार को जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में 17 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए. बेहतर मॉडल प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया.

मुख्य अतिथि एसडीओ अखौरी शंशाक सिन्हा ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विवेकपूर्ण उपयोग के महत्व को समझें.

कृषि से संबंधित प्रदर्शनी में साकेत भारद्वाज शिला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, ऊर्जा में पंकज दास (राजकीयकृत उच्च विद्यालय ब्राह्म डीहा), स्वास्थ्य में प्रियंका कुमारी (प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गगया), पर्यावरण में गौसिया हसन (गिरवर शिशु सदन), संसाधन में रिया जायसवाल (राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय), शिवानी गोयल उर्स लाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय का चयन किया गया. चयनित विद्यार्थी 25-26 अक्तूबर को जिला स्कूल रांची में होने वाली विज्ञान प्र्दशनी में भाग लेंगे.

मौके पर चुन्नी साहू, कल्पना, उषा कालिक मिंज, बद्री नारायण, धनेश कुमार, अनिल कुमार, अनिता रानी, उदय उपाध्याय, तारा मनी बेक, बिंदिया कुमारी, किनेश्वर महतो, पूनम रमेश, हुमा प्रवीण आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola