दुष्कर्म का अभियुक्त गिरफ्तार

भंडरा/ लोहरदगा. 16 जून को सोरंदा पतरा में गडरपो की युवती से दुष्कर्म करनेवाला युवक अनिल उरांव पिता माडू उरांव को भंडरा पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना अनिल तिवारी ने तीन पुलिस जवानों के साथ सिविल ड्रेस में किया. गिरफ्तारी के समय अनिल हल्ला करने लगा. अनिल के चिल्लाने पर […]
भंडरा/ लोहरदगा. 16 जून को सोरंदा पतरा में गडरपो की युवती से दुष्कर्म करनेवाला युवक अनिल उरांव पिता माडू उरांव को भंडरा पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना अनिल तिवारी ने तीन पुलिस जवानों के साथ सिविल ड्रेस में किया. गिरफ्तारी के समय अनिल हल्ला करने लगा. अनिल के चिल्लाने पर गांव के लोग थाना प्रभारी सहित पुलिस के जवानों को घेर लिया. ग्रामीणों ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के मामले पर गांव में बैठक आयोजित की गयी थी. ग्रामीणों के बैठक में हाजिर होने के लिए अनिल गांव आया था. ग्रामीणों ने बैठक की बात करने पर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला अब न्यायालय के विचाराधीन है. इसलिए अनिल की गिरफ्तारी आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




