मुआवजा भुगतान के लिए लगेंगे शिविर

Updated:
विज्ञापन
मुआवजा भुगतान के लिए लगेंगे शिविर

मुआवजा भुगतान के लिए लगेंगे शिविर

विज्ञापन

लोहरदगा : उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन के प्रगति की समीक्षा की गई. इस बैठक में सर्वप्रथम एनएच-143ए अंतर्गत लोहरदगा बाईपास (19.88 किमी) में भूमि अधिग्रहण संबंधित मुआवजा की समीक्षा की गई. जिसमें लोहरदगा अंचल, किस्को अंचल और सेन्हा अंचल के प्रभावित रैयत शामिल हैं.

उपायुक्त द्वारा लोहरदगा अंचल के बक्सी, बंजार किस्को, बुड़गांवां, हिरही, जोरी, कैमो, निंगनी व सहेदा मौजा, किस्को अंचल के अरेया, बगड़ू, बेटहट, हिसरी व पतरातू मौजा और सेन्हा अंचल के अर्रू, बंसरी, चंदकोपा व सेन्हा अंचल शामिल है. उपायुक्त द्वारा आपसी सहमत वाले रैयतों के मुआवजा भुगतान के लिए शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. इसी प्रकार जो सहमत नहीं हैं उनके मामलों को भूमि-अधिग्रहण न्यायालय भेजे जाने का निर्देश दिया. जिन मामलों में दस्तावेज अभी भी प्राप्त नहीं हैं उनका दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया. बैठक में एनएच-75 (सेक्शन-I) अंतर्गत कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना में रैयतों को भुगतान के लिए लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए भुगतान के निर्देश दिए गए. उपरोक्त निर्माण कार्य मे विद्युत और वन प्रमंडल से संबंधित मामलो की भी समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, पथ प्रमंडल को अपने विभाग की संचालित योजनाओं को गति देने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, अंचल अधिकारी किस्को, अंचल अधिकारी कुडू, अंचल अधिकारी लोहरदगा अंचल, संबंधित विभागों के अभियंतागण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola