ऑल इंडिया कराटे में कैरो के बच्चों का जलवा, झोलसुगुड़ा में जीते 13 पदक

Updated:
विज्ञापन
ऑल इंडिया कराटे में कैरो के बच्चों का जलवा, झोलसुगुड़ा में जीते 13 पदक

ऑल इंडिया कराटे में कैरो के बच्चों का जलवा, झोलसुगुड़ा में जीते 13 पदक

विज्ञापन

कैरो़ ओडिशा के झालसुगड़ा के स्पोर्ट कम्प्लेस में 4 एव 5 अप्रैल को आयोजित ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में प्रखण्ड के डॉक्टर अनुग्रह नरायन प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तीन स्वर्ण समेत कुल 13 पदक जीतकर उत्कृट प्रदर्शन करते हुए झारखण्ड को उप विजेता बनाने में अपना अहम भूमिका निभाई.विद्यालय में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे जिला महासचिव सह मुख्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह के द्वारा विद्यालय को उप विजेता ट्राफी और खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र सौंपा.सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी छन्दा भटाचार्य व अन्य अतिथियों द्वारा प्रधानचार्य गणेश कुमार शास्त्री को ट्राफी और गोल्ड पदक विजेता शैलेश कुमार,तारा कुमारी,शिल्पा कुमारी समेत सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक जीतने वाले ओमप्रकाश कुमार,राकेश मिंज,चांदनी कुमारी,निराली कुमारी को मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया.मौके पर प्रधानचार्य गणेश कुमार शास्त्री,शिक्षक मणौवर हुसैन,आनंद दुबे,बीनित कुमार,नीलिमा मुंडा,राजेश साहू,राखी उरांव, शिल्पा कुमारी, शशि प्रतिभा कुजूर,शांति मिंज,रूबी केरकेट्टा,सन्ध्या मुक्ति केरकेट्टा,अणिमा एक्का आदि उपस्थित थे. आंबेडकर जयंती पर आज लगेगा मेगा स्वास्थ्य शिविर

लोहरदगा. डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को कल्याण अस्पताल (हेसल) द्वारा विकास भारती बिशनपुर में एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगाया जायेगा. अस्पताल प्रबंधक प्रणव पाठक ने बताया कि इसमें हड्डी, नस, आंख, नाक, कान, गला और दंत रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे. शिविर में हाइड्रोसील, हर्निया और गठिया के मरीजों का इलाज होगा. साथ ही पैथोलॉजिकल जांच, एक्स-रे और दवाइयां नि:शुल्क दी जायेंगी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola