नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां चलायें

Updated:
विज्ञापन
नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां चलायें

नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां चलायें

विज्ञापन

भंडरा. लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन बीडीओ प्रतिमा कुमारी और प्रमुख बिरिया देवी ने किया. बीडीओ ने कहा कि बच्चों को उनका शिक्षा का अधिकार दिलाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां चलाने और आधार संबंधी समस्याओं के लिए विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया. सीआरपी महावीर साहू ने बताया कि 15 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत ””””डोर-टू-डोर”””” सर्वे कर ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः स्कूल लाया जायेगा. मौके पर बीपीओ रामविजय खलखो, सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान सहित सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे. अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी का उद्घाटन 17 को कुड़ू़ प्रखंड के टिको कुड़ू में स्थापित अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी का उद्घाटन समारोह 17 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया गया है. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रेल एडीजी सुमन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी होंगे. विद्यालय के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया जायेगा, इसके बाद अतिथियों का स्वागत और इसके बाद उनका उद्बोधन होगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola