सड़क पर पत्थर लगा कर लूट का प्रयास

भंडरा-लोहरदगा : लोहरदगा-रांची पथ में चट्टी के पास बुधवार की रात्रि सड़क के बीच में पत्थर रख कर डकैती का प्रयास किया गया. रात्रि लगभग 9.30 बजे चट्टी बाजार टांड के समीप सड़क के बीच में पत्थर लगा कर सड़क जाम कर दिया गया था. लुटेरे आसपास छिपे थे और किसी घटना को अंजाम देने […]
भंडरा-लोहरदगा : लोहरदगा-रांची पथ में चट्टी के पास बुधवार की रात्रि सड़क के बीच में पत्थर रख कर डकैती का प्रयास किया गया. रात्रि लगभग 9.30 बजे चट्टी बाजार टांड के समीप सड़क के बीच में पत्थर लगा कर सड़क जाम कर दिया गया था.
लुटेरे आसपास छिपे थे और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. लेकिन रात्रि के समय तेज गति से आ रहे वाहनों को दूर से ही सड़क के बीच में रखा गया पत्थर नजर आ गया और लोग किसी तरह पत्थर हटा कर समूह में पार हुए.
पिछले कुछ समय से इस पथ में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ गयी. रात्रि में इस मार्ग में कहीं भी पुलिस गश्ती नजर नहीं आता है. लोगों में पुलिस के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










