ट्रेन हादसे में मौत

Published at :19 Sep 2013 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन हादसे में मौत

बीए पार्ट टू का छात्र था वीरेंद्र लोहरदगा : भक्सो निवासी विरेंद्र उरांव 23 वर्ष (पिता लेखराज उरांव) की मृत्यु ट्रेन दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार विरेंद्र उरांव रांची कॉलेज में बीए पार्ट-2 का छात्र था. मंगलवार को वह सदर प्रखंड जाति–आवासीय प्रमाण पत्र बनाने प्रखंड कार्यालय आया था. प्रमाण पत्र का फार्म […]

विज्ञापन

बीए पार्ट टू का छात्र था वीरेंद्र

लोहरदगा : भक्सो निवासी विरेंद्र उरांव 23 वर्ष (पिता लेखराज उरांव) की मृत्यु ट्रेन दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार विरेंद्र उरांव रांची कॉलेज में बीए पार्ट-2 का छात्र था. मंगलवार को वह सदर प्रखंड जातिआवासीय प्रमाण पत्र बनाने प्रखंड कार्यालय आया था.

प्रमाण पत्र का फार्म लेकर वह कचहरी मैदान स्थित अपने घर रेलवे लाइन के ऊपर चढ़ कर जा रहा था. इसी बीच रांचीलोहरदगा यात्री पैसेंजर ट्रेन चांपी की ओर से रही थी. ट्रेन के हॉर्न देने के बाद भी इयर फोन लगाने के कारण उसे सुनाई नहीं पड़ा. और वह रेलवे ट्रैक से नहीं हटा. जिससे दुर्घटना हुई.

विरेंद्र का घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद जीआरपी द्वारा लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. विरेंद्र उरांव के पिता लेखराज उरांव पुलिस विभाग में रांची में कार्यरत हैं. घटना के बाद भक्सों के लोगों ने बुधवार को रेलवे को बाधित किया. जिससे रेलवे की समय सारणी में बदलाव किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola