कुड़ू में 36 घंटे की मूसलाधार बारिश से तबाही, कई परिवार बेघर

Updated:
विज्ञापन
कुड़ू में 36 घंटे की मूसलाधार बारिश से तबाही, कई परिवार बेघर

कुड़ू में 36 घंटे की मूसलाधार बारिश से तबाही, कई परिवार बेघर

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड क्षेत्र में 36 घंटे तक जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचायी है. इस दौरान 245.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. लगातार हो रही बारिश से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में करीब तीन दर्जन घर ध्वस्त हो गये हैं, जबकि आधा दर्जन परिवार बेघर हो गये हैं. सीओ संतोष उरांव ने बताया कि जिनका घर ध्वस्त हुआ है, वे आवेदन जमा करें ताकि अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जा सके. कोलसिमरी पंचायत में ब्रजकिशोर यादव, सुमी भगत, सोमनाथ उरांव और एतवा उरांव का घर गिर गया है, इनमें सुमी भगत का परिवार बेघर हो गया है. चंदलासो पंचायत के कोकर पुरनाडीह गांव में सनिया उरांव, सोमनाथ उरांव और चांदमुनी उरांव के घर ध्वस्त हुए हैं. चिताकोनी गांव में होसने उरांव और लालू उरांव का घर गिर गया है. हेंजला कौवा खाप में मोकिम अंसारी, जिंगी में कलीम अंसारी और विष्णु प्रजापति का घर ढह गया है. टिको बंडा टोली में सुरेश मुंडा, टिको बड़का टोली में मनोज उरांव, शिवनाथ उरांव, बुधराम उरांव, करमा उरांव और बिरजन उरांव के घर ध्वस्त हो गये. जीमा गांव में लक्ष्मण राम और कृष्णा राम का घर गिर गया, वहीं, विश्रामगढ़ में नागेंद्र प्रसाद का घर धराशायी हो गया. इसके अलावा लावागांई पंचायत में तीन, चीरी में दो, ककरगढ़ में तीन और कुड़ू पंचायत में दो घरों के ध्वस्त होने की सूचना है. रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की. सीओ ने सभी राजस्वकर्मियों और पंचायत सचिवों को जांच का निर्देश दिया है. आवेदन मिलने के बाद जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जायेगी ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola