निजी जमीन खरीदने का हो रहा प्रयास

लोहरदगा : कचरा प्रबंधन हेतु क्रय किया जा रहा जमीन एक षड़यंत्र का हिस्सा है. जिसमें जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है. इस तरह के भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जायेंगे. यह बात वार्ड पार्षदों ने कचरा प्रबंधन के लिए सरकारी स्तर पर खरीदे जा रहे जमीन को देखने के क्रम में कही. वार्ड पार्षद […]
लोहरदगा : कचरा प्रबंधन हेतु क्रय किया जा रहा जमीन एक षड़यंत्र का हिस्सा है. जिसमें जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है. इस तरह के भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जायेंगे. यह बात वार्ड पार्षदों ने कचरा प्रबंधन के लिए सरकारी स्तर पर खरीदे जा रहे जमीन को देखने के क्रम में कही.
वार्ड पार्षद सज्जद खान, अनिता दत्ता, आदिल करीम, रवि नारायण महली, फारूक कुरैशी, इंतियाज खान, तहेरा तब्बसुम ने स्थल निरीक्षण के लिए जुरिया गांव पहुंचे. वहां पार्षदों ने पाया कि जिस जमीन को खरीदने की तैयारी की जा रही थी, इसके बगल में नदी का बहाव एवं मंदिर स्थित है.
जिसमें पूजा–अर्चना की जाती है. ठीक उसी के बगल में 10 एकड़ सरकारी जमीन है. जो चयनित स्थल से भी अच्छा एवं महत्वपूर्ण है. इस मामले में पार्षद सज्जाद खान का कहना है कि सरकारी जमीन के रहते हुए निजी जमीन की खरीदारी का कोई औचित्य नहीं है.
जो जमीन वर्तमान एक हजार रुपये डीसमील का दर है, उसे 13 हजार 500 रुपये में खरीदने की योजना सीधा भ्रष्टाचार का प्रतीकहै. अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं. वार्ड पार्षद अनिता दत्ता ने इस विषय पर चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह कार्य घोर भ्रष्टाचार का नमूना है.
ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा. किसी भी कीमत पर बोर्ड से बिना पारित करा कर इस तरह का कार्य आम जनता के साथ धोखा है. उक्त विषय में पार्षदों ने सामूहिक बयान जारी कर कहा है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विशेष पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता विनोद कुमार के गलत मंसुबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा. अगर जनहित में कार्य होते हैं तो उस पर हमारी सहयोगिता जारी रहेगी.
परंतु जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वालों को कटघरे में खड़ा कर दिया जायेगा. इस जांच क्रम में पार्षद आदिल करीम, रवि नारायण महली, फारूक कुरैशी, इंतियाज खान, तहेरा तब्बसुम, रउफ अंसारी, मुमताज अंसारी, कमला देवी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




